logo

पलामू : तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक के बीच सीधी टक्कर, दो लड़कियों की मौत,4 घायल

accident7.jpg

पलामू:
पलामू जिला के सतबरवा थानाक्षेत्र (Satbarwa police station area) में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां नेशनल हाईवे पर बोलेरो और ट्रक की सीधी टक्कर (Bolero and truck collision) हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में दो लड़कियों की मौत (death of two girls) हो गई है। वही चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दें दी गई है।


छत्तीसगढ़ से सगाई समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे थे
 मिली जानकारी के अनुसार मृतक और जख्मी गुमला के रहने वाले हैं। सभी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से किसी सगाई समारोह में शामिल होकर वापस गुमला जा रहे थे। इसी क्रम में दुर्घटना के शिकार हो गए।