द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में 18 हाथियों का एक बड़ा झुंड पहुँचने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बन गया है। इस झुंड में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। हाथियों के झुंड को देखते हुए, वन प्रमंडल पदाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में हाथियों के समीप न जाने की अपील की है। 
वहीं स्थिति को गंभीर देखते हुए, जिला प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। एसपी ने भी पुलिस के जवानों को इलाके में तैनात कर दिया है ताकि निगरानी रखी जा सके। हालांकि अभी भी ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है।