logo

देवघर : छात्रा के पैर काट रेलवे ट्रैक पर छोड़ने वाले मामले में एक युवक गिरफ्तार, SP ने खुद की छानबीन

devghar.jpg

देवघर:
देवघर में पिछले दिनों 12वीं की छात्रा को अगवा कर उसके दोनों पैर काटने का मामला सामने आया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद देवघर SP सुभाष चंद्र जाट (Subhash Chandra Jat) छानबीन में जुटे है। इस दौरान उन्होंने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार युवक का नाम सुमन कुमार यादव है। सुमन पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है। साथ ही इस बात की भी जांच कर रही है आरोपी और छात्रा के बीच क्या संबंध हैं। घायल छात्रा का इलाज चल रहा है।


जांच में जुटी है टीम 
एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि हमने तकनीकी जांच करके इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि छात्रा आरोपी से बात करने के बाद घर से बाहर निकली थी। इसके साथ ही एसपी ने कहा कि हम मामले की जांच में लगे है। हमारे अबतक के जांच में यहीं बात सामने आई है कि छात्रा का पैर ट्रेन की चपेट में आने से कटा है। फिलहाल इसपर कोई ठोस नतीजे पर पहुंचने से पहले हम डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 


2 बाइक सवार ने किया था अगवा
मामला देवघर के  जसीडीह थानाक्षेत्र के केनमनकाठी इलाके की है। घटना रविवार रात की है। छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में कहा कि वह देर रात घर के बाहर पानी लाने निकली थी। इतमें में पहले से घात लगाए 2 बाइक सवार वहां आए। दोनों ने मेरे मुंह और आंख को दबा दिया। इसके बाद मैं बेहोश हो गई। जब होश आया तो खुद को रेलवे ट्रैक पर पाया और पैर कटे थे।वहीं छात्रा के परिजनों वह बाथरूम के लिए घर के बाहर गई। कुछ देर बाद मेरी बहु की आंखे खुली तो उसने बगल में बेटी नहीं पाया। जिसके बाद उसने शोर मचाया। हमने काफी देर तक पोती को ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उसके नंबर पर फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।