द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर से एक बड़ी खबर आ रही है कि जिले के हरहरगुट्टू स्थित एक गैरेज में बुधवार सुबह 10 बजे भीषण आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आग बुझाने की कोशिश कर रहे गैरेज मालिक संतोष कुमार भी झुलस गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
बताया जा रहा है कि इस घटना में गैरेज के अंदर रखे कई जरूरी पार्ट्स और सामान जलकर राख हो गए। वहीं करीब 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मची हुई है। .jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के बाद गैरेज मालिक ने जलते दिए को छोड़कर दुकान बंद कर घर चला गया। जिसके बाद उसी दिए की आग की चिंगारी पूरे गैरेज में भड़क उठी। और गैरेज धू-धू कर जल उठा। करीब दो घंटों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद न तो दमकल की गाड़ियाँ समय पर पहुंची और न ही पुलिस। यदि दमकल की गाड़ी समय पर पहुँच जाती तो गैरेज का नुकसान होने से बच जाता।