रांची:
रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस (Ranchi District Rural Congress) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र (Ashok Kumar Mishra) के अध्यक्षता में खिजरी विधानसभा क्षेत्र (Khijri Assembly Constituency) के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक में खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप (Rajesh Kachcap) ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड़ होती है। एक-एक कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्रों में आगे रहना होगा। आम जनताओं के हर सुख-दुःख में उपस्थित होकर उनका सहयोग में खड़ा रहना होगा। हमलोग को खिजरी विधान सभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी को महत्वपूर्ण सहभागिता निभानी होगी। भारत जोड़ो यात्रा में जगह जगह पर नुकड़ सभा भी करेंगे।

संगठन को मजबूत बनाए रखना होगा
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की कार्यकारी अध्यक्ष एनुल हक अंसारी ने कहा की आप जिस तरह खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा ही पार्टी के पार्टी अपना सक्रिय भूमिका में रहते है। आप सभी को भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। संगठन को मजबूत बनाए रखना होगा। पार्टी में पद रहे चाहे ना रहे पार्टी की एक सच्चा सिपाही बन कर पार्टी की मजबूती करना होगा।

ये लोग रहे उपस्थित
मौके पर मुख्य रूप से ओरमांझी प्रखण्ड अध्यक्ष तुलसी खरवार, विधायक प्रतिनिधि सतीश पंडा, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, विधायक प्रतिनिधि प्रेमनाथ मुंडा, विधायक प्रतिनिधि रोशन कुजूर, विधायक प्रतिनिधि रंजीत बड़ाइक, सुनील उरांव, रमेश उरांव, रमेश चंद्र उरांव, रमेश पांडेय, नामकुम प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, अनगड़ा प्रखंड प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्य कमिश्नर मुंडा, रांची जिला महिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मेरी तिर्की, सुरेश साहू, धुर्वा प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव, हटिया प्रखंड अध्यक्ष काजल भट्चार्य, महादेव मुंडा, माधो कच्छप, विजय मुंडा, अशफाक आलम, करमदेव सिंह, चांद खान, परमेश्वर सिंह, विजय टोप्पो, अशोक कुमार गुप्ता, अनगड़ा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय करमाली, ओरमांझी युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूरज पठान, सचिन नायक, रसीद अंसारी, महेश गंजू, करण मुंडा, तेलोस्फोर मिंज, सुनीता ग्रेस, सफीउल्ला अंसारी,एतवा उरांव, दीपक राणा, रवि साहू, सुनील यादव, कृजीवन महतो, धरमू नायक हरिमोहन महतो एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।