logo

राजनीति : लालू यादव व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व, उनके विचार के बल पर ही आगे बढ़ेगा राजद: जयप्रकाश नारायण 

rjd_1.jpg

रांची:

राजद की झारखंड प्रदेश इकाई के प्रभारी और बिहार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि दलित-दमित और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा से संघर्षरत रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को आगे बढ़ाना ही हम सभी का कर्तव्य है। लालू एक व्यक्ति नहीं है व्यक्तित्त्व हैं। विचारधारा का नाम है लालू। उन्होंने कभी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया। उनके ही मार्गदर्शन और विचारों से लैस होकर सदस्यता अभियान को बढ़ाना है। झारखंड में संगठन को मजबूत करना है। जयप्रकाश नारायण यादव आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय रांची में हुई बैठक में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव बोले कि झारखंड में पंचायत, प्रखंड से लेकर प्रदेश तक संगठन को मजबूत करना है, धारदार बनाना है। हमारे नेता लालू प्रसाद यादव ने दबे-कुचले को आवाज दी, उन्हें बोलने का अधिकार दिया। एक षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाकर जेल डाल दिया गया है। उनके  नीति-सिद्धांत को जन-जन तक फैलाना है।

 

झारखंड में 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य: भोला यादव

बिहार से पहुंचे वरिष्ठ राजद नेता भोला प्रसाद यादव ने बताया कि जिला निर्वाचन सह निर्वाचन पदाधिकारी ही सदस्यता प्रभारी भी होंगे। 12 फरवरी से सदस्यता अभियान का शुभारंभ लालू प्रसाद यादव और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हुआ है,  जो 30 जून तक चलेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड में जाकर निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाएंगे। प्रखंड के निर्वाचन व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत में निर्वाचन पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी बनाएंगे। यह बूथ पर निर्वाचन व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाने का काम  करेंगे।  झारखंड में 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिस क्षेत्र में अगर 25  प्राथमिक सदस्य महिला, पिछड़ा, अति पिछड़ा ,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से  नहीं बना पाते हैं, सिर्फ 15 प्राथमिक सदस्य  बनाए हैं तभी उनकी प्राथमिक सदस्यता मान्य होगी।

 

सभी वक्ताओं ने लालू के नीति-सिद्धांत के प्रचार पर बल दिया
गोंडा के पूर्व विधायक और प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूत करना है। सारा भेदभाव भुलाकर पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान को तेजी देना है। हर बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाना है। सभी लोगों को तन, मन और धन से मिलकर और संगठन को आगे बढ़ाना है। पूर्व मंत्री और प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश पासवान ने कहा कि हर जिला में कार्यक्रम में होगा। ईमानदारी के साथ सदस्यता अभियान चलेगा। निर्वाचन पदाधिकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मिलकर प्रदेश संगठन को मजबूत करेंगे। पूर्व मंत्री राधा किशोर ने कहा कि लालू यादव के सिद्धांत को मानने वाले झारखंड में लाखों लाख लोग हैं। नेता के नीति और सिद्धांत को आगे बढ़ाना है। पूर्व सांसद घूरन ने संगठन को मजबूत और धारदार बनाने पर बल दिया।

 

 

इन्होंने भी रखे अपने-अपने विचार

बैठक का संचालन युवा के अध्यक्ष रंजन यादव ने किया। अपनी बात रखने वालों में श्याम दास सिंह, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, बिजय यादव, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अनीता यादव, इम्तियाज हुसैन वारसी, गिरजानन्द सिंह चेरो , प्रवक्ता स्मिता लकडा, विजय यादव, महिला के प्रदेश अध्यक्ष पुणेंदू यादव, विजय राम शामिल रहे। बैठक में पिंकी यादव, सुनीता चौधरी, विजय महतो, वसीम अख्तर, अंजल किशोर ,कमलेश यादव , पिंकी यादव, गायत्री देवी, अर्जुन यादव, अमरेंद्र यादव, गुलजार अंसारी, सूरज सिंह, बुध नारायण यादव,  गफ्फार अंसारी गौरी, शंकर यादव, फिरोज अंसारी, महावीर चंद्रवंशी, रामनाथ चंद्रवंशी, साहिल साहिल, शशि कुमार, राज अली सहित प्रदेश पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिला व महानगर अध्यक्ष सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।