द फॉलोअप डेस्क
देवघर में मंगलवार, 22 जुलाई को टाउन पुल के पास एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बस को एक नाबालिग लड़का चला रहा था। उसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही आधार कार्ड।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले बस ने स्कूटी को टक्कर मारी, इसके बाद टोटो और एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार से टकराने के बाद ही बस रुक सकी। हालांकि, गनीमत रही कि बस में सवार स्कूल के सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर स्कूल प्रशासन ने एक नाबालिग को बस चलाने की अनुमति कैसे दी। नाबालिग की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।
