द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसले में हजारों आउट सोर्स कर्मियों के मानदेय में बढोत्तरी का फैसला किया है। वित्त विभाग के अवर सचिव विजय नारायण सिंह के हस्ताक्षर से 17 फरवरी को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसमें लगभग 35 तरह के आउट सोर्स कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया है। उसमें माल्टी टास्किंग स्टाफ, ड्राइवर, कुक, इलेक्ट्रिशियन, कंप्युटर ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, असिस्टेंट सहित अन्य पद हैं। वित्त विभाग के फैसले के तहत आउट सोर्स कंपनियों के कमीशन की राशि भी निर्धारित कर दी गयी है। साथ ही किसी पद पर नियुक्त होनेवाले कर्मी के लिए उनकी योग्यता और अनुभव भी तय कर दिया गया है।

आंकड़े के अनुसार आउट सोर्स कर्मियों को प्रति माह लगभग चार हजार से 15 हजार रुपए से अधिक की राशि की वृद्धि की गयी है। एक उदाहरण के रूप में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यकर्मी को अब प्रति माह कैश इन हैंड के रूप में 21951 रुपए का भुगतान होगा। सरकार द्वारा तय की गयी राशि में इंश्योरेंश, पीएफ, जीएसटी, कंपनी का कमीशन की राशि को अलग अलग तरह से स्पष्ट कर दिया गया है। इससे विभाग या किसी कार्यालय द्वारा किसी आउट सोर्स कंपनी को किए जानेवाले भुगतान में किस मद में कितनी राशि होगी, यह स्पष्ट है।
