logo

गिरिडीह : तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बच्चे को कुचला, मौके पर मासूम की मौत

GRD0000.jpg

गिरिडीह
जिले के तिसरी प्रखंड के पलमरुआ गांव में बुधवार को एक मवेशी लोड पिकअप वाहन ने गांव के ही दो वर्षीय बच्चे को रौंद दिया जिससे उस बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लोकाय-तिसरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया।  बताया गया कि बीआर 46 जी 9947 नंबर की पिकअप वैन बिहार की ओर से मवेशी लेकर तेज रफ्तार में आ रहा था। इस दौरान पालमारुआ गांव के निवासी विष्णुदेव पंडित के दो वर्षीय पुत्र दुलारचंद अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार में आ रही पिकअप गाड़ी ने उक्त बच्चे को रौंद दिया जिसके कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में तोड़ फोड़ किया और ड्राइवर को खूंटा में बांध दिया। इस दौरान भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर आ धमके इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार और लोकाय नयनपुर के थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया और ग्रामिणों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News