चक्रधरपुर:
चक्रधरपुर शहर के वार्ड नंबर 10 में छोटी मस्जिद के पास चप्पल एवं गर्म कपड़े के गोदाम में भयानक आग (Terrible fire in slippers and warm clothes warehouse) लग गई। आग सुबह करीब 9 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उस वक्त इलाके में अफरा-तफरा का महौल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने शहर के पवन चौक में खड़ी वाटर कैनन की गाड़ी को बुलाया। सूचना मिलते ही वाटर कैनन की गाड़ी वहां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी में लाखों की संपत्ति जलकर राख (Property worth millions burnt in fire) हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस (Jharkhand Police) भी घटनास्थल पर पहुंची।

शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी आग
असपास के लोगों ने बताया कि चप्पल गोदाम मोहम्मद मोइन और गरम कपड़ा का गोदाम मोहम्मद जावेद का है। आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। इधर सूचना पाकर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हासदा, सदर एसडीओ दिलीप खलखो समेत कई पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर हजारों की संख्या में लोग जमा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है