logo

हजारीबाग : दनुवा घाटी में रिफाइंड तेल लदा ट्रक पलटा, तेल लूटने उमड़ी भीड़, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

tel.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत दनुवा घाटी में भारी बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से सड़क फिसलन भरी हो गई थी, इसी दौरान रिफाइंड तेल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तेल लूटने की होड़ मच गई। इस बीच स्थिति बेकाबू होती देख प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और तेल की लूटपाट पर रोक लगाई।
बारिश के कारण घाटी में आवाजाही पहले से ही प्रभावित है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे से हटाने की प्रक्रिया जारी है, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रखी जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि दनुवा घाटी में तेज ढलान और तीखे मोड़ों पर बारिश के दिनों में दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हादसे के वक्त भीड़ न जुटाएं और लूटपाट जैसी हरकतों से बचें।



 

Tags - latest jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand News hazaribagh news Updates latest hazaribagh newshazaribagh news updates hazaribagh updates