नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के बिंदाडीह गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां स्टोन चिप्स लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। इस हादसे में घर में सो रहे 55 वर्षीय बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई।
हाईवा शहरग्राम की ओर से आ रही थी, तभी बिंदाडीह गांव में यह अनियंत्रित हो गई और एक घर में घुस गई। हादसे के दौरान बुजुर्ग हाईवा के चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डांगापाड़ा-शहरग्राम मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मृतक के शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया। फिलहाल, पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
