logo

गुमला : टोटाम्बी गांव में कुएं में डूबने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

gumla_suicide_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी गांव में दिलीप उरांव की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया।
घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई झूबा पहान ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने पूरे परिवार के साथ खेत में काम करने गए थे। देर रात करीब 8:00 बजे जब वे घर लौटे, तो ग्रामीणों ने बताया कि दिलीप उरांव ने घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर स्थित एक कुएं में देर शाम लगभग 7:30 बजे छलांग लगा दी थी। ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में उसे निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक वह मृत हो चुका था। परिजनों के अनुसार, दिलीप शाम करीब 7:00 बजे खाना खाकर घर से निकला था।


 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand Updates Latest Gumla News Gumla News Updates latest Gumla News Gumla Updates