logo

नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

2_DROWN1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में लेस्लीगंज थाना के एकता गांव के 30 वर्षीय कइल युवक भुइयां की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार को दोपहर तीन बजे हुई। व्यक्ति मलय डैम के सेरंगदाग के बंजारी टोला घाट पर नहाने करने गया था। इसी क्रम में वह गहरे पानी में डूब गया।
स्थानीय लोगों को जैसे ही जानकारी मिली लोगों ने युवक की खोजबीन शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार कइल भुइयां अपने ससुर के साथ मछली खरीदने के लिए नदी के घाट पर गया था। इसी दौरान वह डैम के पानी में नहाने के लिए नीचे उतरा और गहरा पानी होने के कारण युवक डूब गया। जिसके बाद साथ में गए लोगों ने हल्ला मचाया। फिर स्थानीय लोगों के द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गई। 
वहीं सुचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि कइल भुइयां के पत्नी के अलावा चार छोटे-छोटे बच्चे है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक की लहर है। 
 

Tags - jhakhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news palamu news palamu crime news drowning news