रांची:
झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ (Jharkhand State Livelihood Cadre Association) की तरफ से आंदोलन की शुरूआत कर दी गई। संघ के सचिव मुस्तकीम रजा (Mustakim Raza) और अध्यक्ष मुना कापरी (Muna Capri) ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी दिनों से संघ के पदाधिकारी सरकार की तरफ से सकारात्मक निर्णय लेने की प्रतीक्षा कर रहे थे। परंतु इतने दिनों के बाद भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देना सरकार की नकारात्मक दृष्टिकोण को दिखाता है। अब हमारे कर्मियों की धैर्य की सीमा समाप्त हो गई है। मजबूरन हमें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ रहा है।

आंदोलन की रूपरेखा तैयार
JSLPS के संगठन द्वारा दिनांक 14 नवंबर और 17 नवंबर को अपनी मांग पत्र विभाग को सौंपा था। उसके बावजूद PRP और BAP की मांग पर सकारात्मक पहल होती नहीं दिख रही है। विभाग द्वारा न तो के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया और न ही सकारात्मक पहल की दिशा में कोई कदम उठाए गए। संघ द्वारा आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर ली गई है।

इसके अनुसार :-
1.12. 2022 को प्रदेश के समस्त PRP BAP काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।
2.12.2022 को किसी प्रकार के लिखित रिपोर्ट PRP BAP रिपोर्ट साझा नहीं करेंगे।
5.12 .2022 से 7.12. 2022 तक प्रदेश के सभी PRP BAP तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।