रांची:
निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल (Pooja Singhal) के पति अभिषेक झा की याचिका पर आज हाईकोर्ट (Jharkhand Highcourt) में सुनवाई हुई। सुनवाई न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान अभिषेक झा ने अपने ईडी कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति को लेकर जो याचिका दाखिल किया था उसे वापस ले लिया है। बता दें कि ईडी कोर्ट ने अभिषेक झा को समन जारी कर अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया था। जिसे लेकर उन्होंने पहले ईडी कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसे ईडी ने खारिज कर दिया था। इसके बाद अभिषेक झा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। साथ ही अभिषेक झा ने अपनी अग्रिम जमानत को लेकर भी याचिका दाखिल किया है।इससे पहले 5 नवंबर को ईडी की विशेष अदालत में अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
