logo

बिल पास करने के नाम पर 40 हजार की मांग करने वाले JE को ACB ने 15 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

je.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर जिला के बोडाम अंचल कार्यलय में कार्यरत जे.ई सुजीत कुमार राणा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसीबी ने गुरुवार दोपहर 12 बजे जेई को उनके चैंबर से पकड़ा है। जानकारी के अनुसार सुजीत कुमार राणा के द्वारा माधवपुर पंचायत के तेलीडीह गांव में तलाब के स्नानघाट निर्माण योजना में बिल भुगतान के एवज में अरोपी जेई ने महिला समूह से 40 हजार रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसमें आज पहली किस्त 15 हजार रुपए लेते उन्हें गिरफ़्तार किया गया। एसीबी की टीम गिरफ्तारी के बाद जेई को अपने साथ ले गई है।

   

क्या है पूरा मामला

ACB के अनुसार तेलीडीह में रहने वाले परेस सोरेन द्वारा पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें बताया गया था कि तेलीडीह टोला गड़वन नदी घाट में स्नान घाट सह धुलाई घाट निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति दी गयी थी। इस योजना के तहत निर्धारित समय सीमा पर इनके द्वारा कार्य को पूर्ण कर दिया गया था। कार्य पूर्ण करने के बाद प्राक्कलित राशि 2 लाख 49 हजार 100 रुपय में से कुल 1 लाख 60 हजार परिवादी को प्राप्त कराया गया। बाकि 90 हजार बकाया प्राप्त करने के लिए मेजरमेंट बुक तैयार करने के लिए बोड़ाम अंचल में कार्यरत जेई सुजीत कुमार राणा के द्वारा 40 हजार रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेस सोरेन रिश्वत देना नहीं चाहते थे। परिवादी के आवेदन में लगाये गये आरोप का सत्यापन कराया गया। सुजीत कुमार राणा के द्वारा रिश्वत की कुल राशि 40 हजार में से रिश्वत की प्रथम किस्त के रूप में 15 हजार रुपए रिश्वत मांगने की बात को सही पाई गई। जिसके बाद जेई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT