logo

कार्रवाई : पलामू के सदर एसडीएम के पेशकार को ACB ने 30 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

arrest6.jpg

पलामू:
पलामू के सदर SDM के पेशकार अशोक कुमार (Ashok kumar) को ACB की टीम 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है। ACB की टीम ने मंगलवार को कार्यालय खुलने के साथ अशोक कुमार को ट्रैक किया और धर-दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पेशकार को प्रमंडलीय कार्यालय ले जाया गया है। वहां उससे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि ACB की टीम को अशोक कुमार के घूस लेने की शिकायत मिली थी।