logo

शराब घोटाले मामले में कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

acb_jharkhand.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को झारखंड ACB ने शराब घोटाले मामले में  रायपुर से गुरुवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आज उसे ट्रांजिट रिमांड पर आज रांची लाया गया है। ACB ने सिद्धार्थ सिंघानिया को कोर्ट में पेश किया है। बता दें कि ACB की कोर्ट ने सिद्धार्थ के खिलाफ 12 जून को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सिद्धार्थ सिंघानिया की उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल में मई 2022 में लागू उत्पादन नीति में सक्रियता थी।  सिद्धार्थ को रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर आज रांची लाया गया है। बता दें कि रांची के सदर अस्पताल में सिद्धार्थ का मेडिकल हो रहा है. इसके बाद उसे रांची के एसीबी कोर्ट में  पेश किया गया। जहां उसे 23 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


 

Tags - Latest jharkhand news Jharkhand ACB jharkhand latest News siddharth singhania in ranchi Liquor Scam accused siddharth singhania in ranchi latest news jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand Updates latest ACB news Liquor Scam in jharkh