द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने सेल टैक्स विभाग के एक क्लर्क को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। मंगलवार को सेल टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के हेड क्लर्क सुबोध कुमार सिंह को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़े गए। यह जमशेदपुर एसीबी का पहला ट्रैप केस है। क्लर्क के घूस मांगने की सूचना गोलमुरी निवासी संजय सिंह ने एसीबी को दी थी। उन्होंने शिकायत की थी कि एसेसमेंट डिमांड नोटिस जारी करने के एवज में उनसे प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए के हिसाब से कुल 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। वे घूस नहीं देना चाहते हैं। जांच में एसीबी ने मामला सही पाये जाने पर हेड क्लर्क सुबोध को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT