logo

Palamu : मनरेगा जेई को 10 हजार रुपये घूस लेते ACB ने पकड़ा, कूप निर्माण के एवज में मांग रहा था रिश्वत

मनरेगा जेई को 10 हजार रुपये घूस लेते ACB ने पकड़ा, कूप निर्माण के एवज में मांग रहा था रिश्वत

चतराः
चतरा जिले में तैनात मनरेगा जेई को एसीबी की टीम ने रंगेहाथ घूस लेते पकड़ा है। जेई का नाम निजामुद्दीन अंसारी बताया जा रहा है, जिसको 10 हजार रुपये घूस लेते एसीबी ने पकड़ा है। जेई को पलामू एसीबी की टीम ने पकड़ा है। आरोपी को बिंड मोहल्ला इलाके से रंगे हाथों पकड़ा है।


पलामू एसीबी ने किया गिरफ्तार  
दरअसल आरोपी सिमरिया प्रखंड के सबानो पंचायत अंतर्गत गोवाकला निवासी उर्मिला देवी से कूप निर्माण का एमबी बुक करने के नाम पर कुआं निर्माण के एवज में घूस की मांग कर रहा था। महिला ने यह बात एसीबी को बता दी। पलामू एसीबी की टीम ने तुरंत मामले की जांच की, और बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। एसीबी की टीम ने  जेई को अपने साथ हजारीबाग ले आ रही है।