logo

पूछताछ के लिए आईएएस अधिकारी विनय चौबे को ACB रिमांड पर लेगा

vinay1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगा। एसीबी कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी। मालूम हो कि शराब घोटाले के बाद हजारीबाग भूमि घोटाले को लेकर विनय चौबे पिछले छह महीने से जेल में हैं। एसीबी ने सोमवार को कोर्ट में उन्हें आरोपी बनाते हुए रिमांड पर लेने का आवेदन दिया था। इसे कोर्ट ने आज स्वीकार कर लिया।

वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिए आज विनय चौबे की हजारीबाग स्थित एसीबी कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें एसीबी के रिमांड पर लेने का आवेदन स्वीकार कर लिया। अब एसीबी उनसे हजारीबाग में हुए भूमि घोटाले में पूछताछ करेगी। मालूम हो कि हजारीबाग के बहुचर्चित जमीन घोटाले में व्यवसायी विनय सिंह, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार, दलाल विजय सिंह समेत कई जेल में हैं। विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह भी नामजद आरोपी है।

Tags - Jharkhand ACB to take IAS Vinay Chaubey on remand court permission sought Hazaribagh land scam