बोकारो:
बोकारो के वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट (Vedanta Electrosteel Plant) में हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 मजदूर घायल हो गये हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्लांट के भीतर एमआरएस विभाग में यह घटना हुई है। कहा जा रहा है कि हादसा ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने का कारण हुई है। इस हादसे की पुष्टि चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
