साहिबगंज:
साहिबगंज जिला के मनिहारी गंगा पुल निर्माण (ganga bridge construction) कार्यस्थल पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां डस्ट लेकर आई गाड़ी को खाली कराने के दौरान यह हादसा हुआ है। डस्ट बिहार के कहलगांव से आई थी। इस हादसे में खलासी अमित कुमार (Khalasi Amit Kumar) गंभीर रूप से घायल हो गया है। अमित बिहार के घनोर का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हाइवा का प्रेशर जक्र टूटा
मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर ट्रक के पीछे ट्रक के डाला का किल्ला खोल रहा था। तभी अचानक ड्राइवर से हाइवा का प्रेशर जक्र टूट गया। जिसमें खलासी ट्रक के केबिन में ही दब गया। आवाज सुनकर आसपास आस-पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खलासी को ट्रक के केबिन से निकाला। उसके बाद खलासी को साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीबीएल कंपनी के सभी स्टाफ भाग गए
ग्रामीणों का आरोप है कि जैसे ही घटना घटी डीबीएल कंपनी के सभी स्टाफ घटनास्थल से भाग गए। उन्होंने कहा कि जब इतनी बड़ी योजना चल रही है तो यहां एंबुलेंस हमेशा रहना चाहिए। ग्रामीणों ने दुर्घटना का एक कारण ओवरलोड भी बताया है।