logo

Godda : बच्चों का झगड़ा सुलझाने गई  महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार

acid_att.jpg

गोड्डाः 
गोड्डा जिला के महागामा में कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे। इस दौरान उनके बीच झगड़ा होने लगा। बच्चों के झगड़े को सुलझाने एक महिला जब गई तो विवाद और बढ़ गया और देखते ही देखते बच्चों के झगड़े ने बड़े विवाद का रूप ले लिया, उसी बीच एक युवक ने झगड़ा सुलझाने आई महिला पर एसिड फेंक दिया गया जिससे महिला झुलस गई। जब यह बात महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह को पता चली तो उन्होंने बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया साथ ही आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है, महिला भी खतरे से बाहर है। 


कार्रवाई के निर्देश 
दरअसल दीपिका पांडे सिंह रांची में है, लेकिन जैसे ही उन्हें इस बाद की जानकारी हुई, तो उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन सहित महागामा अनुमंडल के प्रशासनिक पदाधिकारियों, थाना प्रभारी व स्वास्थ्य पदाधिकारी को कॉल किया, साथ ही निर्देश दिया गया कि त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपित की गिरफ्तार कर करवाई करें और पीड़ित महिला का बेहतर इलाज मिले।


खतरे से बाहर है महिला 
विधायक के संज्ञान के बाद थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला स्वास्थ्य सुविधा बेहतर मिलने से स्थिति ठीक है, खतरे की कोई बात नहीं हैं।