पलामू:
डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने एसिड डाल (Unknown assailants poured acid) दिया। युवक को गंभीर स्थिति में MMCH में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक का चेहरा और पैर बुरी तरीके से झुलस गया है। पुलिस (Jharkhand Police) को घटना की जानकारी दें दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पूछताछ काउंटर के पास सो रहा था युवक
मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम सुनील कुमार यादव (24) है। वह पूछताछ काउंटर के पास सो रहे थे, तभी उनके चेहरे और पैर पर कुछ तरल पदार्थ डाला गया था। चेहरा काला पड़ जाने और पैर में गंभीर चोट के कारण उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें रांची से लगभग 165 किलोमीटर दूर मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया।