फ़ॉलोअप डेस्क:
इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है। झारखंड में देव नगरी देवघर बाबाधाम में हर साल की भांति तैयारी ज़ोरों पर है। प्रशासन से लेकर मंदिर प्रबंधन तक शिवरात्रि की भव्य तैयारी में जुट गए है। वहीं इस साल बाबा नगरी में होने वाले महाशिवरात्रि पूजा में कई सितारे भी शामिल होंगे। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे दी है।

क्या है बड़ी जानकारी
इस साल 2 साल बाद बाबानगरी में शिव बारात निकाली जाएगी। इस बारात को देखने के लिए देशभर से लोग पहुंचते हैं। वहीं शनिवार की सुबह गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए एक जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि महाशिवरात्रि पर देवघर निकालेगी शिव बारात में अभिनेता संजय दत्त, मनोज तिवारी,अभिनेत्री भाग्यश्री और भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव शामिल होंगे।

बहुत भव्य होता है देवघर का शिव बारात
आपको बता दें कि बाबाधाम देवघर का शिव बारात बहुत ही भव्य होता है। कई किलोमीटर लंबी बारात निकलती है जिसमें कई झाकियां भी शामिल होती है। लोग तरह-तरह का भेष धारण कर इसमें शामिल होता हैं। कई दिनों पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी जाती। पूरा ट्रैफ़िक प्लान बदल दिया जाता है। इस प्रयोजन में सांसद, विधायक के साथ-साथ लाखों लोग शामिल होते हैं।