logo

गुमला : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, बिना चालान के बॉक्साइट लदे वाहन को किया जब्त

gumla_updates.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने की दिशा में गुमला जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे निगरानी अभियान के तहत घाघरा अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल द्वारा क्षेत्र में खनिज लदे वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में एक वाहन को बिना वैध चालान के बॉक्साइट परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर घाघरा थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है। आगे की विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु जिला खनन पदाधिकारी को पत्राचार कर सूचित किया गया है। 
सीओ आशीष कुमार मंडल ने कहा कि खनिज नियमावली के उल्लंघन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों पर भविष्य में भी सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई न केवल प्रशासन की तत्परता को दर्शाती है बल्कि अवैध खनिज व्यापार पर लगाम लगाने की दिशा में एक सख्त और महत्वपूर्ण कदम भी है।



 

Tags - Latest Jharkhand News latest Gumla News Gumla Updates jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand Updates Latest Gumla News Gumla News Updates