रांची:
बाल विकास परियोजना (child development project) में फर्जी नियुक्ति करने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी कल्याण निदेशक (welfare director) ने चिट्ठी जारी कर दिया है। चिट्ठी में कल्र्याण निदेशक की ओर से बताया गया कि इस तरह की कोई नियुक्ति नहीं की जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों JSSC की फर्जी वेबसाइट (Fake website of JSSC) बना कर आवेदन करने को मामला सामने आया था।

23 दिसंबर से सोशल मीडिया में वायरल है विज्ञापन
विभाग की ओर से जारी पत्र में जानाकारी दी गयी है कि 23 दिसंबर 2022 को इस संबध में सोशल मीडिया में विज्ञापन डाला गया। जिसमें बाल विकास परियोजनाओं के आधार पर 19 जिलों में मेधा सूची तैयार कर इंटरव्यू लेने की बात कही गयी है। उस पत्र में पता दिया गया था। जहां इंटरव्यू होने की बात कही गयी थी। पत्र में निदेशक, एम/ सेवरग्रीन सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, क्वार्टर नंबर 3/22, बी ब्लॉक, शिवपुरी कॉलोनी, हिनू, रांची, झारखंड का एड्रेस मेंशन किया गया है। विभाग ने ऐसी किसी भी नियुक्ति को फर्जी बताया है। पूरी नियुक्ति प्रक्रिया ही फर्जी है।