रांची:
झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand Highcourt) के अधिवक्ता राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने DGP को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाया (asked for protection) है। उन्होंने पत्र लिखा कहा है कि उन्हें अलग-अलग हल्कों से धमकियां मिल रही है। इसलिए उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। बता दें कि राजीव कुमार ने ED कोर्ट में भी इसे लेकर पत्र लिखा है।

सीएम,पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल से संबंधित व्यक्तियों ने दी धमकी
डीजीपी को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं अपने इस पत्र के जरीये आपकी यह गुजारिश करना चाहता हूं कि पहले मेरी सुरक्षा के लिए एक सुरक्षा गार्ड था। लेकिन मुझे झूठे मामले में फंसाये जाने के कारण मेरा गार्ड वापस ले लिया गया। अब मैं जमानत पर बाहर हूं और झारखंड उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में अपना काम कर रहा हूं। मुझे अलग-अलग हलकों से काफी धमकियां मिल रही हैं। इसलिए कृपया मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान करें। पिछले कुछ दिनों में मुझे सीएम हेमंत सोरेन, पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल से संबंधित व्यक्तियों ने धमकी दी है। इसलिए कृपया मुझे और मेरे परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करें। यदि मेरे और मेरे परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो उस स्थिति में उपरोक्त व्यक्तियों की जिम्मेदार होगी।
