logo

रांची : CM सोरेन महाअधिवक्ताओं के साथ करेंगे बैठक, समस्या के निदान पर होगी चर्चा

hemant21.jpg

रांची:
मुख्यमंत्री आवास पर सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज महाअधिवक्ताओं के साथ बैठक करेंगे। झारखंड में कोर्ट फीस वृद्धि का विवाद (Controversy over court fee hike) गहराने के बाद CM ने अपने आवास पर मीटिंग बुलाई है। महाधिवक्ता राजीव रंजन (Advocate General Rajiv Ranjan) सीएम हाउस पहुंच चुके हैं। ताजा खबर के अनुसार धीरे-धीरे सभी अधिवक्ता सीएम आवास पहुंच रहे हैं। इस बैटक में उनके समस्या के निदान के लेकर चर्चा होगी। बता दें कि शुक्रवार से महाधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल (advocate general indefinite strike) का ऐलान किया है। उनकी मांग है कि झारखंड सरकार ने कोर्ट फीस में जो वृद्धि की है,उसे वापस ले। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोजेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू करें। PP-APP की बहाली में बार संघ के अधिवक्ताओं की नियुक्ति सुनिश्चित करें।


कल होगी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक
बता दें कि पिछले दिनों झारखंड राज्य बार काउंसिल ने यह फैसला लिया था कि मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली बैठक में झारखंड राज्य बार काउंसिल का कोई संबंध नहीं है। ना ही काउंसिल का कोई सदस्य इसमें भाग लेगा। लेकिन 8 जनवरी को पूरे राज्य के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।


33 हजार अधिवक्ता हड़ताल पर
बता दें कि झारखंड में 33 हजार अधिवक्ता हड़ताल पर है। अधिवक्ताओं ने झारखंड सरकार पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। झारखंड सरकार बार काउंसिल जिन बातों का विरोध कर रही हैं। उनमें सबसे पहला प्रदेश में बेतहाशा कोर्ट फीस में वृद्धि का है। उसके साथ ही एडवोकेट प्रोजेक्ट एक्ट नहीं लागू करने,बजट में अधिवक्ता कल्याण के लिए निधि आवंटित नहीं करने,लोक अभियोजन और अपर लोक अभियोजन राज्य के बार एसोसिएशन में नहीं बनना यह सभी शामिल है।