logo

हादसा : धनबाद के बाद बोकारो के खदान में चाल धंसा, कई लोगों के दबे होने की आशंका, जांच शुरू

DHJHIH.jpg

द फॉलोअप टीम, बोकारो

धनबाद के बाद बोकारो में खदान धंसने की घटना सामने आई है। सीसीएल के जरंगडीह खदान में ये हादसा हुआ है। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। आसपास के लोगों ने अपनी ओर से बचाव का कार्य प्ररांभ कर दिया है। लोगों की माने तो इस घटना में कई लोग फंसे हुए हैं।


पिछले पांच सालों से बंद है खदान
बेरमो स्थित सीसीएल कथारा एरिया के जरंगडीह कोलियरी के पांच नंबर बंद खदान में शनिवार को चाल धंस गया। चाल धंसने से कई लोहा चोरों के दबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक लोगों के दबे होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है।


पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर उपस्थित हैं। पुलिस घटनास्थल पर आशंकाओं के आधार पर जांच कर रही है। आपको बता दें कि इस कोलियरी का पांच नंबर भूमिगत खदान पिछले पांच वर्षों से बंद है। खदान के अंदर अवैध खनन रोकने के लिए बड़े-बड़े लोहे के एंगल लगे हैं, जिसे चोर काटकर ले जा रहे थे। पुलिस बंद खदान में जांच पड़ताल कर रही है, अभी तक किसी के दबे होने की पुष्टि नहीं हो सकी है, रेस्क्यू टीम के आने के बाद जांच से पता पाएगा। पिछले कई दिनों से प्रदेश के जिलों से भू धंसान और खदान धंसने की लगातार खबरें आ रही हैं।