logo

जमशेदपुर : गोविंदपुर में डेंगू मरीज मिलने के बाद एंटी लार्वा का छिड़काव, घर-घर चलाया गया जागरूकता अभियान

jamshedpur_dengu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोविंदपुर स्थित शेषनगर और बालाजी नगर में डेंगू के मरीज मिलने की सूचना पर जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के द्वारा संभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को डेंगू मच्छर के प्रति जागरूक किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. परितोष ने कहा कि इस जोन में प्रत्येक वर्ष डेंगू के मरीज पाये जाते हैं। लोगों में जागरूकता का अभाव है। उन्होंने आगे कहा, "जिला मलेरिया विभाग ये जानता है कि ये जोन हमेशा से प्रभावित रहता है, फिर भी डेंगू फैलने के बाद सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।"
उन्होंने कहा कि मलेरिया विभाग के अधिकारी बिष्टुपुर कार्यालय से बाहर ही नहीं निकलते हैं। स्थानीय कंपनी अखबार में खबर चलने के बाद फोटो खिंचवाने के लिए सक्रिय हो जाती है। ऐसे में पूरे गोविंदपुर क्षेत्र में गंदगी का अंबार है। इस दौरान संजय सिंह, निकेश सिंह, दिनेश सिंह, प्रशांत चौधरी, महेंद्र कुमार, महेंद्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

 

Tags - latest jharkhand News jharkhand updates latest jharkhand News Jharkhand Updates latest Jharkhand News jharkhand Updates in hindi jamshedpur News jamshedpur news Updates Latest jamshedpur News