logo

निशिकांत के आरोपों के बाद TMC ने सांसद महुआ मोइत्रा से बनाई दूरी, जानिये पूरी डिटेल 

DUBEY1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

टीएमसी ने अपनी सासंद महुआ मोइत्रा से दूरी बना ली है। इससे सांसद मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर आरोप लगया था कि वे संसद में पैसे लेकर सवाल पूछती हैं। दुबे ने पिछले दिनों कहा था कि कारोबारी दर्शन हिरानंदानी के सपोर्ट में सांसद महुआ ने पार्लियामेंट में सवाल पूछे। इसके लिए महुआ मोइत्रा को कारोबारी की ओर से भुगतान किया गया। यही नहीं दुबे ने महुआ पर ये आरोप भी लगाया था कि संसद में प्रधानमंत्री मोदी और अडानी के खिलाफ टीएमसी सासंद ने कुछ ऐसे सवाल पूछे हैं, जिनका निजी स्वार्थ हो सकता है। इसी प्रकरण में अब नया मोड़ा आया है। 

क्या कहा टीएमसी प्रवक्ता ने 
इस बाबत टीएमसी के महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने आज कहा कि महुआ के मामले में पार्टी की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की जायेगी। हम मामले को पहले समझना चाहते हैं। इससे पहले कुछ बोलना पार्टी हित में नहीं होगी। कुणाल के इस बयान ने महुआ की परेशानी बढ़ा दी है। जानकारों का कहना है महुआ दुबे के आरोपों के बाद से ही पार्टी में एकांकी महसूस कर रही है। 

लोकसभा की एथिक्स समिति कर रही है जांच 
गौरतलब है कि भाजपा सांसद दुबे ने एक ट्वीट के जरिये ये भी कहा था कि टीएमसी सांसद की संसदीय मेल आईडी दुबई में खोली गयी। जबकि वे उस समय भारत में थी। दुबे के मुताबिक NIC ने इसकी जानकारी जांच एजेंसी को दे दी है। हालांकि ट्विट में उन्होंने महुआ मोइत्रा का नाम नहीं लिया है। सांसद निशिकांत दुबे टीएमसी सांसद मोइत्रा पर आरोप लगाया कि वे अक्सर प्रधानमंत्री औऱ अडानी ग्रुप की आलोचना संसद में करती रहती हैं। दुबे की शिकायतों की पड़ताल लोकसभा की एथिक्स समिति कर रही है। समिति ने दुबे को 26 अक्टूबर को सशरीर उपस्थित होकर मौखिक रूप से शिकायज दर्ज कराने का आदेश भी जारी किया है।   

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N