जमशेदपुर:
जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। साकची स्थित शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल (Shardamani Girls High School) में नौंवी की एक छात्रा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्कूल से घर आने के बाद छात्रा ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर स्थिति में छात्रा को MGM अस्पताल में लाया गया। छात्रा 80 प्रतिशत तक जल गई है। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए TMH रेफर कर दिया गया है। परिजन व बस्तीवासियों ने शिक्षिका चंद्रा दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

परीक्षा देकर घर लौटने के बाद लगाया आग
मामला भुइयांडीह ह्यूम पाइप रोड के छायानगर का है। छात्रा का नाम रितु कुमारी है। शुक्रवार को उसकी साइंस की परीक्षा थी। परिजनों का कहना है कि परीक्षा देकर घर लौटने के बाद छात्रा ने कमरे में जाकर खुद को जला लिया। कमरे में आग की लपट देकर वह पहुंचे। परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका पर क्लास रूम में ही कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि घटना से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
परिजनों ने शिक्षिका चंदा मैडम पर लगाया आरोप
गुमसुम अवस्था में छात्रा परीक्षा के बाद शाम में घर लौटी और घर में पहुंचकर स्कूल ड्रेस पहने हुए खुद पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिजनों ने बताया कि उसके कपड़े उतरवाए जाने की जानकारी छात्रा की सहेली ने दी थी। परिजनों ने शिक्षिका चंदा मैडम पर आरोप लगाया है कि उसकी वजह से उनकी बेटी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इधर घटना को लेकर आसपास के लोगों में भी काफी आक्रोश है। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

प्रधानाध्यापिका ने कहा कपड़े उतरवाने के बाद गलत
वहीं स्कूल की प्रधानाध्यापिका गीता रानी महतो ने बताया कि छात्रा परीक्षा के दौरान चीटिंग करती पकड़ी गई थी। उसके बाद शिक्षिका चंद्र दास उसे मेरे पास लेकर आई थी। कपड़े उतरवाने के बाद गलत है। छात्रा को हिदायत देकर छोड़ दिया गया था।