द फॉलोअप डेस्क
वर्ल्ड क्रिकेट में 6 घंटे की बादशाहत के बाद फिर से भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट रैंकिंग में भारत नंबर-2 पोजिशन पर आ गया। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की गलती से बुधवार को भारत टेस्ट में एक बार नंबर-1 बन गया था। मगर करीब 6 घंटे के बाद फिर भूल-सुधार हुआ। पहले ICC ने अपनी वेबसाइट पर भारत को टेस्ट में नंबर-1 दिखा दिया था। मगर दोबारा नई रैंकिंग 6 घंटे बाद जारी तो पता चला कि भारत फिर से दूसरे और ऑस्ट्रेलिया नंबर वन पर काबिज है। हालांकि, यह गलती कैसे हुई, इसके बारे में ICC की ओर से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया।

ऑस्ट्रेलिया का भारत से 11 अंक अधिक
टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के 126 प्वाइंट्स हैं। जबकि, टीम इंडिया के 115 पॉइंट्स हैं। पहले जारी रैंकिंग में इंडिया के 115 और ऑस्ट्रेलिया के 111 प्वाइंट्स दिखा दिए गए गए थे। हालांकि, भारत फिलहाल टी-20 और वनडे में नंबर-1 पर काबिज है।

पिछले महीने ढाई घंटे में किया था भूल-सुधार
ICC ने रैंकिंग जारी करने के मामले बीते महीने 18 जनवरी को भी इसी प्रकार की गलती की थी। तब ICC की ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 1:30 बजे के करीब भारत को नंबर-1 टेस्ट टीम बता दिया गया था। हालांकि, करीब ढाई घंटे बाद ही 4 बजे भारत को हटाकर ऑस्ट्रेलिया को नंबर-1 टीम बताया था। उस वक्त भी इस गलती को लेकर ICC की ओर से कोई बयान जारी नहीं की गई थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT