logo

कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम फिर दिल्ली गए

hemant_father.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार की शाम दिल्ली रवाना हो गए। मालूम हो कि पिता शिबू सोरेन की इलाज को लेकर लगातार दिल्ली में रह रहे मुख्यमंत्री 22 जुलाई की शाम रांची आए थे। 23 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीर तरलोक सिंह चौहान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 24 जुलाई को कैबिनेट की बैठक की। उसके बाद फिर वह दिल्ली चले गए। यहां मालूम हो कि 19 जून को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल गुरुजी के भर्ती होने के बाद से मुख्यमंत्री 24 जून से लगातार दिल्ली में ही रह रहे हैं।

Tags - Jharkhand Chief Minister Hemant Soren went to Delhi again worried about Guruji's treatment has to stay in Delhi continuously has been in Delhi since June 24