logo

खुली नींद : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की असफलता के बाद विभाग ने शेड निर्माण के लिए बढ़ाई राशि

pashudhan.jpg

रांचीः
ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना चलाई जा रही है। खबरे हैं कि यह असफल साबित हुई। जिसके बाद विभाग ने इसकी समीक्षा करने का निर्णय लिया कि आखिर योजना असफल कैसे रह गई। बता दें कि पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालकों के लिए मनरेगा योजना से शेड बनवाया जाता है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी नये निर्देश में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के शेड निर्माण के आकार बढ़ाये गये हैं। पहले लाभुक इसलिए शेड नहीं बनवा रहे थे क्योंकि शेड का आकार छोटा था।  


विभाग ने की समीक्षा
पशुपालकों के खाते में सरकार की ओर से अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दिया गया है। वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 की योजना के लाभुक शेड निर्माण नहीं करा रहे हैं। इस योजना की असफलता के बाद विभाग ने समीक्षा की तब मालूम हुआ कि पशुओं की संख्या के अनुसार छोटा शेड छोटा होने की वजह से योजना का सफल नहीं हो पाया। अब जाकर डिजाइन और साइज में संशोधन करते हुए ग्रामीण विकास विभाग ने शेड की प्राक्कलित राशि को बढ़ाया है।