logo

रांची : झारखंड में पेंडिंग म्यूटेशन,प्रमाण पत्र का होगा निपटारा, राजस्व संघ ने हड़ताल किया खत्म

strike_over1.jpg

रांची:
राजभर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे राजस्व कर्मचारियों ने अपने प्रदर्शन पर विराम (Revenue employees put an end to their performance) लगा दिया है। यह आदोलन झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ (Jharkhand State Revenue Sub Inspector)  के बैनर तले पिछले 54 दिनों से किया जा रहा था। इस मामले में सोमवार को संघ के पदाधिकारियों और विभागीय सचिव के साथ एक सकारात्मक बैठक हुई। जिसमें संघ की करीब आधा दर्जन मांगों पर सहमति बनी जिसके बाद अब आंदोलन खत्म हो गया है। सोमवार को सचिव (राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड) और झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के 5 सदस्यों के समक्ष सचिव कार्यालय कक्ष में वार्ता हुई। कुल 6 बिंदुओं पर सहमति बनी। संघ की ओर से राज्याध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा और विभाग की ओर से संयुक्त सचिव दशरथ चन्द्र दास ने हस्ताक्षर किया। इसके बाद संघ की ओर से हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई।

शुरू होंगे रुके काम 
राजस्व कर्मचारियों का आंदोलन खत्म होने के बाद अंचल कार्यालय में सुचारू रूप से काम हो सकेगा। इसके साथ ही लंबित म्यूटेशन के मामले का भी निष्पादन तेजी से होगा। बता दें कि पिछले 54 दिन से चल रहे इस आंदोलन के कारण राज्य सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव दशरथ चंद्र दास के हस्ताक्षर युक्त सहमति पत्र भी जारी किया गया है।

इन बिंदुओं पर बनी सहमति

1. राजस्व उप निरीक्षकों को 2000 ग्रेड पे0 से 2400 ग्रेड पे० देने के संबंध में यह निर्णय लिया गया कि एक कमेटि गठित की जाएगी। जिसमें राजस्व विभाग, वित्त विभाग तथा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड के एक-एक सदस्य और संघ की ओर से एक सदस्य राजस्व उपनिरीक्षक सदस्य के रूप में होंगे। कमेटी गठन का पत्र विभाग द्वारा निर्गत होगा। कमेटी के निर्णय के आलोक में विभाग स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस बात पर सहमति बनी की समिति दो महीने में अपने प्रतिवेदन समर्पित करेगी।

2. विभागीय पत्रांक-3273, दिनांक-23.09.2022 द्वारा राजस्व उप निरीक्षकों को योग्यता -सह- वरीयता के आधार पर अंचल निरीक्षक सह कानूनगों प्रोन्नति हेतु मूल सेवापुस्त एवं अन्य आवश्यक कागजात की मांग राज्य के सभी उपायुक्त से की गई है। सेवापुस्त प्राप्त होने के उपरांत प्रोन्नति की कार्रवाई होगी।

3. विभागीय पत्रांक-3471, दिनांक-10.10.2022 द्वारा सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर राजस्व उप निरीक्षक से अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगों के पद पर नियमित तथा बैकलॉग नियुक्ति के लिए कुल 49 पदों की अधियाचना कार्मिक विभाग को प्रेषित की जा चुकी है।

4. राजस्व उप निरीक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सभी जिलों से अधियाचना की मांग की गई है। जिसमें से दो जिलों यथा कोडरमा एवं गोड्डा जिला से अधियाचना अप्राप्त है। शीघ्र प्राप्ति के पश्चात् कार्मिक विभाग को अधियाचना प्रेषित की जाएगी।

5. राजस्व उप निरीक्षकों को सरकारी कार्य के लिए लैपटॉप आदि देने पर सहमति बनी।

6. शेष माँग पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगी।