logo

गुमला में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों के बीच बांटे 300 से अधिक पंपसेट और 50 से ज्यादा ट्रैक्टर

गुमला_शीलपि.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला के कार्तिक उरांव महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में कृषि पशुपालन सह सहकारिता विभाग की ओर से दक्षिण छोटागपुर प्रमंडल स्तरीय कृषि यंत्र वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पचास से अधिक ट्रैक्टर के साथ 300 से अधिक पंपसेट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ही कई विधायक, जिला के डीसी प्रेरणा दीक्षित और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बोलते हुए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जब से वह कृषि मंत्री बनी हैं, वह काफी ईमानदारी से इस दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे जमीनी स्तर पर जाकर योजनाओं को खुद किसानों के बीच वितरित कर रही हैं ताकि योजनाओं का लाभ गलत हाथों में न जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो संसाधन वितरण किया जा रहा है उससे कृषि में क्रांति आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों को अब कृषि कार्य के साथ ही पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से भी जुड़ने की आवश्यकता है। मंत्री ने किसानों को निर्देश देते हुए कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए किसी को भी कोई राशि नहीं देनी है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी ने लाभुक से कुछ लिया तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मौजूद जिला के डीसी प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि यह गुमला जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है जब किसानों को तकनीकी कृषि के लिए संसाधन मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुमला की बड़ी आबादी कृषि कार्य से जुड़ी है, और जब किसानों को इस तरह के तकनीकी यंत्र मिलते हैं तो इसका सीधा लाभ कृषि कार्य में होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

वहीं, इस योजना का लाभ लेने पहुंचे किसानों ने कहा कि पहले उन्हें खेती कार्य में दिक्कतें होती थीं, लेकिन अब इस योजना का लाभ मिलने से उनका जीवन बेहतर होगा और कृषि उत्पाद में भी वृद्धि होगी। महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खुद ट्रैक्टर चलाकर ग्रामीणों को उत्साहित किया। कार्यक्रम में गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी और रांची के कई किसान उपस्थित रहे।

 

Tags - latest jharkhand News jharkhand Updates Latest Gumla news Gumla news updates Gumla news Gumla News updates latest Gumla news latest news Updates jharkhand news Updates latest jharkhand News jharkhand News updates