रांची
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) झारखंड प्रदेश आगामी 21 सितंबर 2025, रविवार को हजारीबाग जिले के बरही में अपना प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हजारीबाग रोड स्थित हर्षित लाइन होटल से होगी, जहां से सैकड़ों फोर व्हीलर गाड़ियों का काफिला बरही चौक तक रोड शो के रूप में निकलेगा। इसके जरिए पार्टी अपनी ताक़त का प्रदर्शन करेगी।
बरही में सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। इसमें प्रदेश और स्थानीय स्तर के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।

झारखंड में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनज़र इस सम्मेलन को AIMIM के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। पार्टी लगातार इस तरह के आयोजनों के माध्यम से अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। AIMIM झारखंड इकाई ने सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। बरही और आसपास के इलाकों में तैयारियां ज़ोरों पर हैं।
.jpg)