logo

5जी प्लस की सेवा झारखंड के 9 जिलों तक फैला, शामिल हैं ये शहर

5G2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में नौ क्षेत्रों में एयरटेल 5जी प्लस की सेवा पहुंच गई है। इन शहरों में राजधानी रांची,खूंटी, जमशेदपुर,बोकारो, रामगढ़ छावनी, देवघर, आदित्यपुर, धनबाद और हजारीबाग शामिल है। इन शहरों में लोग 5जी का भरपूर लुप्त उठा रहे हैं। बता दें कि एयरटेल ने अबतक देशभर के 265 शहरों में अपनी सेवा दे रहा था।


क्या है 5जी प्लस फायदा
एयरटेल 5 जी प्लस सर्विस सभी 5G  स्माटफोन के साथ कम्पैटिबल है। इसी के साथ टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को 4 जी स्पीड की तुलना 20 से 30 गुना तेज 5जी स्पीड एक्सपीरियंस ऑफर कर रही है। दूसरा, कंपनी शानदार वॉयस एक्सपीरियंस और सुपर-फास्ट कॉल कनेक्ट की सुविधा देता है। वहीं यह अपने विशेष पॉवर रिडक्शन सॉल्यूशन के साथ पर्यावरण के लिए भी अधिक अनुकूल होगा। इस नेटवर्क की मदद से हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो को तुरंत अपलोड कर सकेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT