logo

GST 2.0 का अजय राय ने किया स्वागत, कहा-छात्रों, किसानों और व्यापारियों के लिए राहत लेकर आई मोदी सरकार

ajay_rai2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय राय ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की नीति पर कार्य कर रही है। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी वस्तुओं सहित अनेक आवश्यक उत्पादों और सेवाओं पर जीएसटी घटाना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार आम जनता के जीवन को आसान बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यह निर्णय विशेषकर झारखंड जैसे राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा पर भारी खर्च वहन करते हैं। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी सामग्रियों पर जीएसटी कम होने से छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ घटेगा।"
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, "झारखंड के किसानों और छोटे व्यापारियों को भी इस फैसले से राहत मिलेगी। कृषि उपकरणों और रोजमर्रा की वस्तुओं पर GST के कमी से किसानों की आय बढ़ेगी और छोटे व्यापारियों का कारोबार सशक्त होगा। इससे ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी। मोदी सरकार की यह ऐतिहासिक पहल न केवल आम उपभोक्ताओं को राहत देगी, बल्कि देश और झारखंड की अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी।"

वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "जहां विपक्ष केवल आलोचना और भ्रम फैलाने का काम करता है, वहीं मोदी सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जो सीधे जनता के जीवन को आसान बनाते हैं।"उन्होंने झारखंड की जनता से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की इस जनहितकारी नीति का लाभ लें और भाजपा के साथ मिलकर “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।



 

Tags - Latest Jharkhand news Jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand Newsx Updates latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest Jharkhand news jharkhand News updates latest Ranchi news ranchI news Updates latest ranchI news Ranch