द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है। शुरुआती रूझान आने शुरू हो चुकी है। बता दें कि इस उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को 18 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हुई थी।

18 प्रत्याशी मैदान में
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशी बजरंग महतो को हाथ छाप, सुनीता चौधरी को केला छाप, युगन कुमार को कंप्यूटर छाप, संतोष कुमार महतो को फलों से युक्त टोकरी छाप, अजीत कुमार को हरी मिर्च छाप, इमाम शफी को बैट्री टॉर्च छाप, कामदेव महतो को पानी का जहाज छाप, तुलेश्वर पासवान को गन्ना किसान छाप, धनंजय कुमार पुटूस को मोबाइल फोन चार्जर छाप, पांडव कुमार महतो को सेब छाप, प्रदीप कुमार को हेलिकॉप्टर छाप, प्रत्याशी फारुक अंसारी को फुटबॉल छाप, मनोज कुमार बेदिया को ऑटो-रिक्शा छाप, महिपाल महतो को भिंडी छाप, रंजीत महतो को चारपाई छाप, रामावतार महतो को बाल्टी छाप, सहदेव कुमार को भाला फेंक छाप तथा सुलेंद्र महतो को माचिस की डिब्बी छाप मिला है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT