logo

रामगढ़ उपचुनाव रिजल्ट : पोस्टर बैलट की गिनती पूरी, NDA प्रत्याशी सुनीता चौधरी आगे

ramgarh_result.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रूझान के अनुसार 3 राउंड की गिनती के बाद 11897 वोट से आजसू आगे है। वहीं पोस्टल बोलेट की गिनती के बाद सुनीता को 12910 वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 7072 वोट मिले। फिलहाल आजसू 5838 मत से कांग्रेस से आगे चल रही है। पोस्टल बैलट पेपर की गिनती में सुनीता चौधरी ने बाजी मारी है। अब ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी। बता दें कि मतगणना सुबह 8 बजे से रामगढ़ कॉलेज में चल है। इस उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को 18 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हुई थी। 


सुरक्षा में पुख्ता इंतजाम
रामगढ़ कॉलेज में तीन मतगणना कक्ष बनाए गये हैं। यहीं 40 टेबलों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गयी। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू हुई जो अब लगभग खत्म हो जायेगी। वोटों की गिनती को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल के 200 मीटर की दूरी पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना को लेकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और मतगणना के मद्देनजर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ब्रीफ कर अपने अपने दायित्व का निर्वहन करने की बात कही थी। 


18 प्रत्याशी मैदान में
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशी बजरंग महतो को हाथ छाप, सुनीता चौधरी को केला छाप, युगन कुमार को कंप्यूटर छाप, संतोष कुमार महतो को फलों से युक्त टोकरी छाप, अजीत कुमार को हरी मिर्च छाप, इमाम शफी को बैट्री टॉर्च छाप, कामदेव महतो को पानी का जहाज छाप, तुलेश्वर पासवान को गन्ना किसान छाप, धनंजय कुमार पुटूस को मोबाइल फोन चार्जर छाप, पांडव कुमार महतो को सेब छाप, प्रदीप कुमार को हेलिकॉप्टर छाप, प्रत्याशी फारुक अंसारी को फुटबॉल छाप, मनोज कुमार बेदिया को ऑटो-रिक्शा छाप, महिपाल महतो को भिंडी छाप, रंजीत महतो को चारपाई छाप, रामावतार महतो को बाल्टी छाप, सहदेव कुमार को भाला फेंक छाप तथा सुलेंद्र महतो को माचिस की डिब्बी छाप मिला है।
 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT