द फॉलोअप डेस्क
आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने भारी मतों से रामगढ़ का रण जीत लिया है। सुनीता चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 21970 से हराया है। सुनीता चौधरी को 115669 और बजरंग महतो को 93699 वोट मिला। सुनीता चौधरी की जीत के बाद सुदेश महतो ने चूल्हा प्रमुख और सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है। आजसू पार्टी के प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा, पार्टी जीत गयी है। यह 2024 के चुनाव के जीत का आगाज है। रामगढ़ की जनता को ढेर सारी शुभकमानाएं।

देखें किसे मिला कितना वोट

यह जीत 2024 के जीत की तरफ इशारा कर रही
आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा, यह चुनाव सिर्फ उम्मीदवारों के बीच नहीं था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इस चुनाव में जमकर प्रचार किया। हेमंत की सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। जैसे- जैसे समय बितेगा इनका रंग उतरता जायेगा। बुनियाद मजबूत नहीं होगी तो वह ऊंची नहीं होगी। यह 2024 के जीत की तरफ इशारा कर रही है। राज्य में अराजकता की स्थिति। मैं इस उपचुनाव में जीत के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकमनाएं देता है।

18 प्रत्याशी मैदान में
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशी बजरंग महतो को हाथ छाप, सुनीता चौधरी को केला छाप, युगन कुमार को कंप्यूटर छाप, संतोष कुमार महतो को फलों से युक्त टोकरी छाप, अजीत कुमार को हरी मिर्च छाप, इमाम शफी को बैट्री टॉर्च छाप, कामदेव महतो को पानी का जहाज छाप, तुलेश्वर पासवान को गन्ना किसान छाप, धनंजय कुमार पुटूस को मोबाइल फोन चार्जर छाप, पांडव कुमार महतो को सेब छाप, प्रदीप कुमार को हेलिकॉप्टर छाप, प्रत्याशी फारुक अंसारी को फुटबॉल छाप, मनोज कुमार बेदिया को ऑटो-रिक्शा छाप, महिपाल महतो को भिंडी छाप, रंजीत महतो को चारपाई छाप, रामावतार महतो को बाल्टी छाप, सहदेव कुमार को भाला फेंक छाप तथा सुलेंद्र महतो को माचिस की डिब्बी छाप मिला है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT