logo

जामताड़ा में कल होगा आजसू का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह 

AJSU052.jpg

रांची
राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आजसू पार्टी द्वारा चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल दिनांक 27 जुलाई दिन शनिवार को जामताड़ा विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है। साथ ही पार्टी के केंद्रीय महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में दुमका में मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

आजसू नेताओं ने बताया कि मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता और समाजसेवी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गयी है। चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में सुदेश कुमार महतो सभी चूल्हा प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे और साथ ही उन्हें संबोधित भी करेंगे।


 

Tags - AJSUChulha PramukhJharkhand News