logo

रामगढ़  : AJSU नेता मनोज मुंडा की गोली मारकर हत्या

AJSU नेता मनोज मुंडा की गोली मारकर हत्या

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में आजसू नेता मनोज मुंडा को बुधवार देर रात गोली मार दी गई। जिसमें उनकी जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का महौल हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया। आजसू नेता के मौत की पुष्टि गुरुवार को पतरातु एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने की है। 


पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल लगी
मामले में आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या राजनीतिक रंजिश के चलते हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि बुधवार की देर रात लोवाडिह गांव में गोली चलने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी। रिम्स में इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है। इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग

बता दें कि रामगढ़ विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। यहां से आजसू पार्टी की ओर से चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी उम्मीदवार हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो मैदान में हैं। इस सीट पर होने वाले चुनाव के फैसले 2 मार्च को आएंगे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT