logo

Budget Session 2022 : "स्पीकर महोदय! राज्य में क्या चल रहा है..सड़क पर इतनी पुलिस क्यों है"

sudeshmahto55.jpg

रांची: 

सुदेश महतो ने सदन में राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने सोमवार को सदन में कहा कि स्पीकर महोदय! राज्य में क्या हो रहा है जो इतनी पुलिस सड़क पर है। प्रत्येक चौक-चौराहे पर बेरिकेडिंग की गई है। क्या जनता सरकार से अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन भी नहीं कर सकती। सुदेश महतो ने कहा कि, क्या हम लोग स्थानी नीति, नियोजन नीति, जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर कार्यक्रम नहीं कर सकती। स्पीकर ने कहा कि मैं पता करता हूं। 

मॉर्निंग वॉक करने से भी रोका गया
इस दरम्यान वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने कहा कि उन्हें मॉर्निंग वॉक करने से भी रोका गया। विधानसभा आते वक्त भी चेक किया गया। हालांकि, यह सरकार के विवेक पर निर्भर करता है। अगर कोई गंभीर बात है तो सरकार सदन को बताए। हमलोग सहयोग करेंगे। 

हर जगह चेक किया जा रहा है महोदय
बीजेपी विधायक भानुप्रताप शाही ने कहा कि हर जगह चेक किया जा रहा है। राज्य में यह क्या चल रहा है। इसके बाद विधायक अमित मंडल ने कहा कि मुझे भी 4 बार रोका गया है।

यह मामला प्रिविलेज का है। स्पीकर महोदय आप संज्ञान लीजिए। अमित मंडल के सवालों पर स्पीकर ने कहा कि आपने प्रिविलेज लिखकर नहीं दिया है।  आपको लिखकर सूचना देना चाहिए। लिखकर देंगे तो कार्रवाई होगी। 

विधि-व्यवस्था के मद्देनजर किया गया
संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि 7 मार्च को विधानसभा घेराव कार्यक्रम की जानकारी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कई जगह बैरिकेडिंग किया गया है। लॉ एंड आर्डर में कोई समस्या नहीं हो इसके लिए यह जरूरी है। जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।