logo

रांची : राजनीति में जागरुक युवाओं को लेना होगा भाग, तब समाज का होगा नवनिर्माण

ajsu21.jpg

रांची:
प्रो. विनय भरत (Vinay Bharat) ने AJSU के रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) इकाई में आज बैठक की। इस दौरान उन्होंने युवा अवस्था में संगठन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि  संगठन से युवाओं को परिवर्तन लाने की शक्ति मिलती है। राजनीति में जागरुक युवाओं को बढ़चढ़ कर भाग लेना होगा,तभी समाज का नवनिर्माण होगा और हक की आवाज बुलंद होगी। आजसू का हर एक छात्र नेता परिवर्तन, निर्माण, रचना, संघर्ष तथा साधना का मार्ग प्रशस्त करने में सक्षम है। विनय भरत ने इस दौरान उन्होंने रांची विश्वविद्यालय इकाई अंतर्गत आने वाले विभिन्न इकाइयों की सांगठनिक समीक्षा की। साथ ही सभी इकाई प्रभारियों को जल्द से जल्द जिला, प्रखंड, महाविद्यालय इकाई गठन हेतु निर्देशित किया। 

12 नवंबर को होगा रांची विश्वविद्यालय सम्मेलन
AJSU का रांची विश्वविद्यालय इकाई का सम्मेलन 12 नवंबर को होगा। इस बैठक में रांची विश्वविद्यालय के अंर्तगत आने वाले सभी महाविद्यालयों के प्रतिनिधि, जिला व प्रखंड इकाई के पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मलेन की तैयारियों हेतु तैयारी समिति का गठन किया गया। तैयारी समिति में नीतीश सिंह को संयोजक, राजकिशोर महतो को सह संयोजक एवम क्रमशः राहुल तिवारी, अभिषेक शुक्ला, दीपक दुबे, सौरभ शर्मा, राहुल पांडे, अंशुतोश कुमार, पंचम मुंडा, मोहित पांडे, सोनू कुमार, अरविंद कुमार, नामित हेंब्रम को संयोजक सदस्य मनोनित किया गया। इस दौरान सभी महाविद्यालय प्रभारियों को 08 नवंबर तक महाविद्यालय इकाई का गठन कर सूची केंद्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।


ये लोग रहे मौजूद
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, सचिव ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश सिंह, महासचिव राजकिशोर महतो, अभिषेक शुक्ला, राहुल तिवारी, दीपक दुबे, अभिषेक झा, अंशुतोष, सौरभ शर्मा, मोहित पांडे, राहुल पांडे, एकरामुल, पंचम मुंडा, अरविंद, नामित हेंब्रम, जमाल गद्दी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।